जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: विदेश यात्रा सेवाएं देने वाले एक कंसल्टेंट के खिलाफ बिना वैध लाइसेंस कारोबार करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित कंसल्टेंट लंबे समय से इमिग्रेशन और वीजा सेवाएं दे रहा है, जबकि उसके पास आवश्यक लाइसेंस नहीं है। मामले की जांच एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर को सौंपी गई है।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि संबंधित कंसल्टेंट सोशल मीडिया पर रोज़ाना वीजा लगने की तस्वीरें और पोस्ट साझा कर अपनी सेवाओं का प्रचार कर रहा है। पुलिस अब दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच करेगी। यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा सकती है।














