जालंधर, रोजाना भास्कर। शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जालंधर कोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि उस दौरान की गई जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। अब एक बार फिर धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मंदिर परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।














