जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने दो युवकों के नशे में झूमने का वीडियो पंजाब का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर का है।

वीडियो में पंजाबी ऑडियो होने के कारण इसे पंजाब का समझा गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से किसी भी वीडियो को शेयर करने से पहले उसके तथ्यों और लोकेशन की पुष्टि करने की अपील की।
वहीं, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि कई लोगों ने एक साथ यह बात फैलाई—“क्या आदेश PMO से आया था? क्या PMO देश में झूठ फैलाता है?”














