जालंधर में नहर किनारे खोखे और झुग्गियां हटाने को लेकर हंगामा, प्रवासी महिला ने दी तीखी चेतावनी—बोली, “मैं पंजाबियों को हिलाकर रख दूंगी”; VIDEO वायरल!

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर में नहर के पास बने खोखों और कथित अवैध झुग्गियों को हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचकर इन्हें हटाने की बात करने वाले लोगों और एक प्रवासी महिला के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला का गुस्सा देखने को मिला। वायरल वीडियो में महिला कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि “मैं हिलाकर रख दूंगी पंजाबियों को।”

वहीं, MP सिंह ने नहर किनारे बनी कथित अवैध झुग्गियों और खोखों का विरोध करते हुए इस मुद्दे को उठाया। घटना के दौरान मौके पर हंगामे का माहौल बना रहा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से कार्रवाई और पूरे विवाद को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।