मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में करवाया शामिल, सभी का किया स्वागत; बोले—अनुभवी लोगों के जुड़ने से पार्टी को मिलेगी नई ताकत
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। आम आदमी पार्टी ने जालंधर में अपना राजनीतिक कुनबा बढ़ाया है। कांग्रेस के मौजूदा उप-प्रधान माइक खोसला, भाजपा युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता एवं उद्योगपति प्रशांत गंभीर और पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर शानदार सेवाएं निभा चुके सुरिंदर पाल डोगरी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

तीनों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


पार्टी की ओर से कहा गया कि अनुभवी नेताओं और प्रतिष्ठित चेहरों के जुड़ने से जालंधर में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।















