चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष बंटी रोमाणा को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें टोरंटो एयरपोर्ट से भारत वापस लौटना पड़ा। रोमाणा का दावा है कि उनके खिलाफ पंजाब में दर्ज राजनीतिक मामलों का हवाला देते हुए शिकायत की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव के तहत करवाई गई है, जबकि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हैं। घटना के बाद पंजाब की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।














