पंजाब BJP का बड़ा दांव: नगर निगम–काउंसिल चुनावों के लिए इंचार्जों की फौज तैयार, जालंधर से जारी हुई अहम सूची; कई बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो (हरीश शर्मा)। पंजाब भाजपा ने आगामी नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज करते हुए जालंधर शहरी इकाई से जुड़े नेताओं को अलग-अलग शहरों और निकायों में इंचार्ज व को-इंचार्ज नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची को चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

👉 नगर निगम स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां

• मनोरंजन कालिया को नगर निगम होशियारपुर का इंचार्ज बनाया गया है।

• सुशील शर्मा को होशियारपुर का को-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

• के.डी. भंडारी को मोगा का इंचार्ज बनाया गया है।

• सुशील रिंकू को कपूरथला का इंचार्ज और अनिल सच्चर को को-इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

👉 नगर कौंसिल और नगर पंचायतों में नियुक्तियां

• अजनाला – रवि महेंद्रू

• तलवंडी भाई – राजीव ढींगरा

• ममदोट – भगवंत प्रभाकर

• मुदकी (फिरोजपुर) – अशोक सरीन हिक्की

• शाम चौरासी – राजेश कपूर

• दसूया – रमन पब्बी

• टांडा उर्मर – सन्नी शर्मा (स्पोर्ट्स सैल)

• आदमपुर – अमरजीत सिंह अमरी

• नूरमहल – शीतल अंगुराल

• लोहियां खास – अमित तनेजा

• मेहतपुर – पुनीत शुक्ला

• सुल्तानपुर लोधी – हनी कंबोज

 चुनावी मोड में BJP, जमीनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी

इन नियुक्तियों से साफ है कि भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। अनुभवी और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

अब देखने वाली बात होगी कि इन नियुक्तियों का चुनावी मैदान में कितना असर पड़ता है और भाजपा किस तरह अन्य पार्टियों को चुनौती देती है।