स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, KLF से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, चौकी पर हमले के आरोपी

अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: स्वतंत्रता दिवस से पहले अमृतसर देहात पुलिस ने अजनाला क्षेत्र से KLF (खालिस्तान लिबरेशन फोर्स) से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी स्वतंत्रता दिवस के दौरान बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करणवीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह (निवासी रामदास) के रूप में हुई है।

एसएसपी कंवल प्रीत सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के तार कथित तौर पर ISI से जुड़े नेटवर्क, चमियारी पुलिस चौकी पर बोतल बम हमले, मजीठा में एएसआई जोगा सिंह की हत्या और खासा सेना क्षेत्र के बाहर हुए विस्फोट से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

पुलिस चारों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और फंडिंग की जांच की जा सके।