Crime फगवाड़ा

फगवड़ाः कर्ज से परेशान बहु ने पैसे के लिए अपनी सास को ही घोंटा गला

आदर्श नगर में बुजुर्ग महिला के कत्ल का मामला

जालंधर/फगवाड़ा (एसके). शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात को फगवाड़ा के आदर्श नगर में हुए बुजुर्ग महिला के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी फगवाड़ा मंदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि आदर्श नगर के एक घर में घर मालकिन बर्जुग महिला की कमरे में लाश पड़ी है। जांच करते हुए थाना सतनामपुरा के प्रभारी ओंकार सिंह ने पाया कि वारदात में सतनाम कौर की बहु हरजोत कौर इस कत्ल में शामिल है। हरजोत के पति जगमोहन का देहांत हो चुका है।

पुलिस ने हरजोत को गिरफ्तार कर लिया है। हरजोत ने कबूल किया कि वो कर्ज से परेशान थी। इसके लिए उसने सास की जायदाद हड़पने के लिए सतनाम कौर की जमीन की देख रेख करने वाले विक्रम सिंह विक्की के साथ मिल कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *