राजनीति लोकसभा चुनाव-2019

आज कांग्रेस जॉइन कर सकती हैं उर्मिला, पहुंची दिल्ली, मुंबई की उत्तरी सीट से चुनाव लड़ने की आशंका

नई दिल्ल/मुंबई| एक्लाट्रेस उर्मिला मातोंडकर अब सियासत में दस्तक दे रही हैं। खबर है कि उर्मिला आज कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं और मुंबई की उत्तरी सीट पर चुनावी ताल ठोक सकती हैं। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के लिए मुंबई उत्तर सीट पर कोई भी उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। इसलिए पार्टी इस सीट पर ऐसे उम्मीदवार को उतारना चाहती है जो बीजेपी से टक्कर ले सके। उर्मिला मातोंडकर आज राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं। पिछली बार निरुपम यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से हारे थे। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस यहां से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतार सकती है। इसी सीट से मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उर्मिला मातोंडकर उनका ये प्रपोजल स्वीकार कर लेंगी और इस सीट पर उन्हें भारी मतों से जीत मिलेगी। अभी इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं।

मुंबई उत्तर सीट से गोविंदा भी लड़ चुके हैं चुनाव

मुंबई उत्तर सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. गोविंदा ने 2004 को लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था. 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने, 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई. ये सीट बीजेपी का गढ़ है, मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *