Rb कपूरथला गुरदासपुर फगवाड़ा फिरोजपुर रोपड़ शिक्षा होशियारपुर

रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी ने हाथ में क्या पकड़ा कि सबको कर दिया हैरान… रायबरेली में पहुंची प्रियंका की फोटो रही वायरल…

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में सपेरों से भी मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में सपेरे से मुलाकात करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने सांप को अपने हाथों से भी पकड़ा। वहीं, उन्होंने सपेरे से बातचीत भी की।

इसके अलावा रायबरेली के दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि विचारधारा के आधार पर कांग्रेस और बीजेपी में बहुत दूरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को फायदा नहीं होगा। हम पूरी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। हमारे उम्मीदवार मजबूत हैं।

बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि टिकट देने के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया है कि हमारा प्रत्याशी भाजपा के ही वोट काटे। उन्होंने भाजपा पर वोट के बदले नोट की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 

अपने अमेठी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम गठबंधन प्रत्याशी का वोट नहीं काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस तरह से प्रत्याशी खड़े किए हैं कि सबसे पहले तो जो हमारा सबसे मजबूत प्रत्याशी है उसे खड़ा किया है। उसके अलावा हमने ये बहुत ध्यान दिया है कि हमारा जो प्रत्याशी है वो बीजेपी के ही वोट काटे। अगर कांग्रेस प्रत्याशी किसी वजह से लड़ाई में नहीं है तो वह बीजेपी के ही वोट काटेगा। उन्होंने अमेठी में भाजपा पर प्रधानों को पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई प्रधानों ने पैसे लौटाए भी हैं। प्रियंका ने कहा कि हम इस तरह की राजनीति नहीं करते। विकास के मुद्दों पर बात करते हैं। काम के आधार पर वोट मांगते हैं। ….

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *