Rb कपूरथला गुरदासपुर चंडीगढ़ चंडीगढ़ धर्म नई दिल्ली श्रीनगर

सन्नी दयोल का नाम बदलने की तैयारी… ..वोटर खा सकते हैं उनके नाम को लेकर धोखा…..भाजपा हाईकमान कानूनी राय में जुटा


गुरदासपुर लोकसभा सीट के स्टार सन्नी दयोल को लेकर एक अजीब दुविधापरेशानी खड़ी हो गई है। सन्नी ने चुनाव के लिए अपना नामांकन अजय सिंह धर्मेंद्र देओल के नाम से कराया है। वोटर सन्नी दयोल ही न खोजते रह जाएं,ऐसे में भाजपा सतर्क हो गई है। भाजपा ईवीएम पर सनी देओल नाम लिखवाना चाहती है।इसको लेकर कानूनी राय चल रही है। सन्नी दयोल का असली नाम अजय ​सिंह धर्म दयोल बहुत ही कम लोगों को पता है।

पार्टी ने इसके लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया है और ईवीएम पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल की बजाय सनी देओल अंकित करने का आग्रह किया है। अभिनेता से नेता बने सनी देओल इसी नाम से फैंस के बीच जाने जाते हैं। एक बहुत बड़ा वर्ग उनके असली नाम अजय सिंह से परिचित नहीं है।

नामांकन के हलफनामे में भी  सन्नी ने सारी जानकारी अजय सिंह धर्मेंद्र देओल के नाम से दी है। भाजपा को डर है कि इस नाम से वोटर दुविधा में पड़ सकते हैं। खात बात यह है कि चुनाव सामग्री में कहीं भी अजय सिंह धर्मेंद्र देओल नहीं लिखा गया है। हर जगह सनी देओल ही लिखा गया है। भाजपा सनी देओल की एक्टर वाली इमेज को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। बहुत से बुजुर्ग व ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता उनकी फोटो भी ठीक से नहीं पहचान पाते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *