कपूरथला गुरदासपुर

कैप्टन की आप पर सर्जीकल स्ट्राइक… आप का यह विधायक कांग्रेस में शामिल… कैप्टन ने पकड़ाया हाथ, सप्ताह में दूसरा विकेट गिरा आप का

रोजाना भास्कर .आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चण्डीगढ़ में उन मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की मौजुदगी में कांग्रेस का हाथ पकड़ा।
लोग सभा मतदान से पहले पंजाब’आप’के लिए यह काफ़ी बड़ा झटका है। इस से पहले मानसा से विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने भी’आप’छोड़ कर कांग्रेस में सम्मिलत हुए थे। संधोआ तो केजरीवाल व भगवंत मान गुट के थे। आप’के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने दावा किया था कि कांग्रेस उन की पार्टी के विधायकों को 10 -10 करोड़ रुपए और ऊँचे ओहदों के लालच दे कर खरीद रही है। मान के इस दोष का मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खंडन करते कहा था कि उन के पास पहले ही पूर्ण बहुमत है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *