Crime

NRI के बेटे की दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

जंडियाला गुरु. बुधवार को जंडियाला गुरु के पास पड़ते गांव दीनेवाल थाना वेरोवाल जिला तरनतारन में दिन-दिहाड़े एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जगदेव सिंह उर्फ लाडी (23) के रूप में हुई है। उसके पिता तरलोचन सिंह इंग्लैंड में रहते हैं। वह गत 22 मार्च को इंग्लैंड वापिस गए थे। मृतक की 2 माह पहले ही शादी हुई थी।

यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12.30 के आसपास एकलगड्डा से मथ्रेवाल दीनेवाल जाने वाले दोराहे पर हुई। मृतक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने साथी सुखराज सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह के साथ आ रहा था तभी रास्ते मे पहले से हमलावर खड़े थे जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने ने उस पर 4 फायर किए जो उसके पेट पर लगे।

लाडी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में सन्नाटा छा गया। पुलिस थाना वेरोवाल के एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों कर खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गयाहै।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *