पंजाब प्रेस क्लब में सर्वसम्मति से चुनी गई टीम पर लगी मुहर… लखविंदर सिंह जौहल प्रेसिडेंट और मनदीप शर्मा निर्विरोध सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुने गए
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/05/123-1024x377.jpg)
आरओ श्री सतनाम माणक के साथ प्रधान लखविंदर सिंह जौहल, पापी जी, डा. सुरिंदर पाल, हरीश शर्मा, राकेश महाजन, विमल मढार जसपाल कैंथ, रमेश गाबा, सुनील रुद्रा, स्वदेश ननचाहल, जतिंदर शर्मा, ब्रजेश शर्मा व अन्य।
मेजर सिंह जनरल सेक्रेटरी, राजेश योगी वाइस प्रेसिडेंट, शिव शर्मा कैशियर, राजेश योगी वाइस प्रेसिडेंट और परमजीत सिंह रंगपुरी ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने गए
जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा)• पंजाब प्रेस क्लब जालंधर की सोमवार को चुनी गई टीम के नामों पर मंगलवारको मुहर लग गई। दूरदर्शन के प्रोड्यूसर डा. लखविंदर सिंह जौहल दोबारा प्रधान चुने गए जबकि दैनिक भास्कर के डिप्टी न्यूज एडिटर मनदीप शर्मा निर्विरोध सीनियर मीत प्रधान चुन लिए गए। रिपीट हुई पूरी टीम में डा. लखविंदर सिंह जौहल प्रेसिडेंट, मनदीप शर्मा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मेजर सिंह जनरल सेक्रेटरी, राजेश शर्मा वाइस प्रेसिडेंट और शिव शर्मा कैशियर हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी रहे स्वर्गीय संजीव टोनी की जगह इस बार इलेक्ट्रानिक मीडिया से परमजीत सिंह रंगपुरी को टीम में शामिल किया गया है।
इस मौके आर ओ सतनाम सिंह मानक, आईपी सिंह, अशोक अनुज, प्रेस क्लब के मैनेजर जितेंद्र सिंह के अलावा दैनिक सवेरा से रोहीत सिधु, उत्तम हिंदू से रिपोर्टर हरीश शर्मा लकी भल्ला, स्वदेश ननचाहल, सुकरात सफरी, मनीष, राजन, राहुल, जगरूप सिंह, राजेश शर्मा, सुनील रुद्रा, अरुणदीप, गौरव वह अन्य पत्रकार मौजूद रहे।