Uncategorized कपूरथला गुरदासपुर चंडीगढ़ नई दिल्ली श्रीनगर

निति सोनी वुई आर विद यू… शहर के लोग व महिलाएं उतरने लगी निति के पक्ष में…राणा के समधी द्वारा महिलाओं से गाली गलौच करने के मामले में शहर के लोगों में रोष

जालंधर। रोजाना भास्कर.(हरीश शर्मा)निति सोनी व कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह के बीच चल रही जंग में अब शहर के लोग एकजुट होना शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं फेसबुक पर शहर के सबसे प्रचलति नो​टिस बोर्ड पर निति सोनी को भारी समर्थन मिल रहा है। खासकर शहर की महिलाएं बोल रही हैं कि निति काली भेड़ों का सफाया शुरू करो, वुई आर विद यू।​निति सोनी एपीजे कॉलेज की शिक्षिका रह चुकी है और शहर में शिक्षा जगत में उनका खासा रूतबा है। शिक्षा जगत से कारोबार में शिफ्ट कर गई और कारोबार में भी आसमान पर दिन में सितारे चमकाकर अपना नाम शिखर पर ले गई। हाल ही में 15 मई के बाद से निति सोनी सुर्खियों में है। खासतक तब से जब से उसने राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ झंडा उठाकर उसके धक्केशाही का विरोधी जालंधर से लेकर 10 जनपथ तक किया है।राणा गुरजीत सिंह के समधी अमृतपाल ने स्टरलिंग टाऊन विला को जाने वाली रोड पर न केवल जबरन कब्जा करने की कोशिश की बल्कि सामान भी खुर्दपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची ​निति सोनी व अ​दिति हंस के साथ अमृतपाल गिल ने गाली गलौच किया। जिसको लेकर शिकायत जालंधर से लेकर दिल्ली तक की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी क्योंकि राणा गुरजीत सिंह ने राजनीतिक प्रेशर डाल रखा था।निति सोनी ने मामला सोनिया गांधी से लेकर जनता के दरबार में उठा दिया है। शुक्रवार को भी निति के पक्ष में मीटिंग हुई, जिसमें महिलाओं ने एकजुट होकर कहा कि निति हम तुम्हारे साथ हैं….टीन लूथरा द्वारा संचालित नोटिस बोर्ड पर तो ​निति को भारी समर्थन मिल रहा है और लोग राणा गुरजीत के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *