मृतक महिला रमन अपने पति अमित व बेटी के साथ
जालंधर रोजाना भास्कर.(हरीश शर्मा):दशमेश नगर में प्रॉपर्टी डीलर अमित की पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की पहचान रमन पत्नी अमित के तौर पर हुई है। महिला की शादी छह साल पहले हुई थी और इनकी एक 5 साल की बेटी भी है।जानकारी अनुसार यह घटना रात 2 बजे के करीब घटी। इसके बाद मृतक महिला की सास, ससुर और पति घर से फरार हो गए। सुबह काम वाली जब घर पर आई तो उसने देखा कि महिला की लाश पंखे से लटकी हुई है जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने बताया कि रात को दोनों पति-पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रमन ने यह कदम उठाया। थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।