Uncategorized राजनीति

भाजपा युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस शहीदो को किया याद,राकेश राठौर ने कारगिल की लड़ाई में विजय हासिल करने के बाद तिरंगा फिराने वाले सूबेदार अमरजीत सिंह को किया समानित

जालन्धर रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा) राकेश राठौर की अध्यक्षता में आज जालन्धर कैंट में रिटायर्ड सैनिकों को समानित किया गया। जिसमे विशेष तौर पर पंजाब भाजपा के महामंत्री श्री राकेश राठौर जी, राष्ट्रीय युवा मोर्चा सचिव इमप्रीत बक्शी,प्रदेश युवा मोर्चा अध्य्क्ष सनी शर्मा ,जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी,सलिल कपूर महामंत्री युवा मोर्च ,प्रदेश स्पोर्ट्स अध्य्क्ष मुनीष विज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अशोक गांधी,उपस्थित रहे।


इस अवसर पर महामंत्री राकेश राठौर ने कहाकि कारगिल युद्ध को दो दशक पूरे हो चुके हैं। इस युद्ध में भारत ने अपने 527 जवानों को खो दिया था जबकि 1363 जवान घायल हुए थे।भारतीय जवानों ने इस युद्ध में अपने खून का आखिरी कतरा देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया था। इन जांबाजों की कहानियां आज भी रोंगटे खड़े कर देती हैं। इस युद्ध में भारतीय सेना के कई रणबांकुरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अपने देश का मान बनाए रखा और दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। देश उन शहीदों को नमन कर रहा है।उन्होंने कहा देश के लिए प्राण देना गौरव की बात है।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव इमप्रीत बक्शी ने कहा की कारगिल के युद्ध को आज 20 वर्ष गुजर गए है।उन्होंने कहा वह उन जवानों को नमन करते है जिन्होंने देश के खातिर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।उन्होंने कहा उन शहीदों को नमन कर रहा है जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा उस समय मोदी जी हिमाचल और जम्मू कश्मीर के प्रभारी थे।उन्होंने उस समय कारगिल जाकर जवानों का हौसला बुलंद किया था।उन्होंने कहा अब तो मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है और सैनिक पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से देने को तैयार है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्य्क्ष सनी शर्मा ने कहा की करगिल युद्ध देश के वीर सपूतों की विजय गाथा है. यह देश के वीरों की ऐसी गाथा है जिसे आने वाला समय कभी नहीं भूल पाएगा. ये रणबांकुरे देश के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं की. भारत के उन सच्‍चे सपूतो आज पूरी दुनिया शत शत नमन कर रही है.
इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी ने कहा की देश के लिए जो सैनिक शहीद हुए है उन शहीदो को कभी भुलाया नही जा सकता।उन्होंने कहा जब हम सारे लोग घरों में आराम से सो रहे होते है हमारे जवान बॉर्डर पर हमारी देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर दिन रात एक करते है।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सलिल कपूर ने सभी सैनिकों को नमन करते हुए। आए हुए सभी कार्यकर्तओं का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर कारगिल की लड़ाई में विजय हासिल करने के बाद तिरंगा फिराने वाले सूबेदार अमरजीत सिंह को राकेश राठौर,सनी शर्मा,इमप्रीत, रमन पब्बी, द्वारा विशेष तौर पर समानित किया गया।इसके इलावा
कर्नल अशोक कुमार शर्मा,कर्नल बलबीर सिंह,विजय कुमार,कर्मजीत सिंह,जगदीश मित्तर,रंजीत सिंह,अमर सिंह,निरंजन सिंह,अमरजीत सिंह,नरिंदर कुमार,अमरीक सिंह,कपिल देव,देव राज,दर्शन सिंह,पलविंदर सिंह,पवन कुमार,सुरिंदर कुमार,हरजिंदर लाल कर्म सिंह,को समानित किया।

इस अवसर पर अमित भटिया,दिनेश शर्मा,विनीत शर्मा,रजिंदर गोसाईं,रजिंदर शर्मा,हरजिंदर सिंह बाबू अरोडा,पंकज सारंगल,वरुण नागपाल,भरत सिक्का,नरेश वालिया,शकील,आयुष,बोबिन, अमरजीत गोल्डी, कार्तिक दुग्गल,चन्दन भनोट,दिनेश मल्होत्रा, राजन शर्मा,नितिन गुलाटी,मुकल गुप्ता,नीरज गुप्ता,आदि मौजूद रहे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *