Rb Uncategorized धर्म

राष्ट्र भक्ति बिना बेकार है मानव जीवन : श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर जी महाराज


जालंधर रोजाना भास्कर.(हरीश शर्मा)मनुष्य के जीवन में ज्ञान, वैराग्य सुख, सम्पत्ति सब भले ही मिल जाये लेकिन राष्ट्र की भक्ति के बिना सब कुछ बेकार है।
यह आशीर्वचन अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर जी महाराज ने प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में आयोजित साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ के दौरान उपस्थित मां भक्तों को देश के 73 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहे।

श्री स्वामी जी ने कहा कि हमारा राष्ट्र है तो हम हैं। हमारा कर्तव्य राष्ट्र की सुरक्षा एकता, सुंदरता और निर्माण होना चाहिए। प्रत्येक सुबह राष्ट्र निर्माण की सोच के साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करने से पूर्व हमारे मन में राष्ट्रप्रेम की भावना होनी चाहिए। हमारे लिए यह बहुत ही आवश्यक है कि राष्ट्र प्रति हम अपने कर्तव्यों को समझकर उनका निर्वाह करें। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी उससे प्रेरणा ले सके और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सके।
श्री स्वाजी जी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को भी अपने देश से प्रेम करना और उसका सम्मान करना सिखाना चाहिए ताकि बड़े होकर वो अपने देश का नाम रोशन कर सकें।


इससे पूर्व की सैकड़ों माँ भक्तों ने हवन में आहूतियां डाल मां बगलामुखी व गुरु मां नीरज रतन सिकंदर जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संगठन के पंजाब प्रधान विशाल शर्मा, जिला प्रधान वैभव शर्मा, लक्की भट्टी (दैनिक भास्कर, लुधियाना), विनय शर्मा(जामनगर), रिद्धिमा, रेनू, सुमित कालिया, राजिंदर तनेजा, रोहित जैन, मोहित जैन, राकेश महाजन, लीना महाजन, तान्या महाजन, रिपन शर्मा, कुमुद शर्मा, केवल कृष्ण, मोनिका शर्मा, हिना कपूर, विनय शर्मा, रमेश अग्रवाल, सुषमा मल्होत्रा, गगनदीप अरोड़ा, मनोज शर्मा, अशोक चड्डा, अनुराग चोपड़ा, सुमन अग्निहोत्री, लता खुल्लर, मीनाक्षी अरोड़ा, तजिंदर कौर, गगनदीप अरोड़ा, अमरजीत कौर, शुकन्तला भसीन, सतपाल सेतिया, तरविंदर सिंह, उत्तम शर्मा, शिव भारद्वाज, संजीव शर्मा, रिंकू मल्होत्रा, अश्वनी भारद्वाज, गगन सचदेवा आदि मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *