Uncategorized

एपीजे स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह… ब्रिगेडियर अमरेश पंवार चीफ गेस्ट तो जीवेश-काव्या बने हेड ब्वाय और हेड गर्ल

मशाल लेकर शपथ लेते हुए विद्यार्थी।

◼ स्कूल के हेड ब्वाय चीफ सिग्नल आफिसर हेडक्वार्टर 11 कोर
◼ प्रिंसीपल गिरीश कुमार और चीफ गेस्ट ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया समारोह का शुभारंभ


जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा). महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल में वीरवार को चुने गए छात्र प्रतिनिधियों के लए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि ब्रिगेडियर अमरेश पंवार थे, जो चीफ सिग्नल आफिसर हेडक्वार्टर 11 कोर हैं। एपीजे के पूर्व हेड ब्वाय श्री पंवार 1991 में सेना में अधिकारी पद पर नियुक्त हुए। 28 साल के सेवाकाल में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। स्कूल प्रिंसीपल श्री गिरीश कुमार और मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। संगीत विभाग के छात्रों ने ‘शक्ति दो परमात्मा’ मधुर गीत पेश किया।

समारोह में जीवेश खन्ना को हेड ब्वाय, काव्या सेठ को हेड गर्ल, हरसाहिब सिंह को वाइस हेड ब्वाय, आलिया जुनेजा को वाइस हेड गर्ल, सोमिन वासन और अनिका बुबलानी को खेल कप्तान चुना गया। इसी तरह अरालवी हाउस का कप्तान लड़कों में राजवीर सिंह और लड़कियों में तनिष्ठा शर्मा को, नीलगिरी हाउस का कप्तान लड़कों में सनम प्रीत को और लड़कियों में अपरीन चड्डा को, शिवालिक हाउस का कप्तान लड़कों में शिवांश कौशल और लड़कियों में मान्या शर्मा को, विंध्या हाउस का कप्तान लड़कों में मेहरजोत सिंह और लड़कियों में जानशी अरोड़ा को चुना गया। इसके अलावा छात्र संघ अध्यक्ष प्रखर जी. कुमार, छात्र संघ उपाध्यक्ष रिशिक गोयल, छात्र संघ सचिव संचित अरोड़ा, छात्र संघ उप सचिव नितांत कौशिक को बनाया गया।

प्रिंसीपल गिरीश कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि एपीजे संस्था का सदौव यह प्रयास रहा है कि छात्रों का शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास हो। इसलिए इन क्षेत्रों की सभी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि एपीजे संस्था के बहुत बड़ी संख्या में छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *