Rb

मेयर साहब, जेपी नगर का सत्यानाश है, सड़कें टूटी हैं और सफाई का कहीं नामोनिशान नहीं…

मेयर जगदीश राज राजा के साथ इलाके की समस्याओं के बारे बातचीत करते हुए गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया।

जेपी नगर की सड़कों, सफाई और हरियाली संबंधी गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया की अगुवाई में जेपी नगर निवासियों ने मेयर राजा को सौंपा मांगपत्र

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा).
जेपी नगर के निवासी वहां के हालात से काफी परेशान हैं। न तो जेपी नगर में सड़कें सही हालत में हैं और न ही सफाई का कोई पुख्ता प्रबंध है। इलाके के लोग इकट्ठे होकर गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया की अगुवाई में मेयर जगदीश राज राजा से मिले और मांगपत्र देकर अवगत करवाया कि जेपी नगर में टूटी सड़कें, बड़े-बड़े गड्ढे और जगह-जगह बिखरी बजरी हर रोज हादसों का कारण बन रही है। इलाके में सफाई सेवकों को भारी कमी है। इसलिए सफाई सेवकों का भी प्रबंध किया जाए। सड़कों और खाली जगहों पर बूटी उगी हुई है। कृपा करके इसकी कटाई करवाई जाए। बरसाती पानी की सही निकासी नहीं है। सीवरेज सिस्टम दुरुस्त करवाया जाए। इसके अलावा कालोनी में कुत्तों की भरमार है। आए दिन कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। पार्कों की संभाल के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
इस मौके गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया, डा. रमेश कंबोज, केके काला, दलजीत सिंह क्रिस्टल, रजिंदर सिंह भाटिया, सोनिया, अनमोल महाजन, हरजीत सिंह प्रिंस, अवतार सिंह, दमनप्रीत सिंह क्रिस्टल, अवतार सिंह, अमनदीप सिंह, प्रिंस, जुगल किशोर, गुरदर्शन लाल, जयदीप बाजवा, प्रभ अरोड़ा, गुरदयाल चंद, संजीव सोनू, इंद्रजीत सिंह, राजवंत सिंह व अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *