Rb Uncategorized राजनीति लोकसभा चुनाव-2019

सदस्यता अभियान को लेकर जालंधर में रहा उत्साह : राकेश राठौर

जालंधर रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी द्वारा संगठन पर सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा बनाए गए सदस्यों की सूची आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर जी को सौंपी गई जिस में मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा,अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक गांधी उपस्थित हुए इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर पूरे पंजाब और जालंधर में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने बताया कि इतने कम समय में भी जो लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी केंद्र द्वारा पंजाब को मिला था उससे भी दुगने से भी दुगना लक्ष्य आज पंजाब भाजपा ने हासिल कर लिया है कि आज पूरे पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी को चाहने वालों की तादाद किस कदर बढ़ रही है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर में कांग्रेस की सरकार सत्ता के नशे में मस्त है और जनता उनकी कारगुजारीओं से त्रस्त हो चुकी है आज पूरे प्रदेश में कहीं भी विकास का काम नहीं हो रहा और जो पिछले 10 सालों में अकाली-भाजपा द्वारा पंजाब में विकास कार्य करवाए गए थे उनको भी इस सरकार ने ठप करके रखा हुआ है उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता पंजाब में कमल खिलाने के लिए बड़ी बेसब्री से विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही है आज पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो गया है अब पंजाब की बारी है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि जालंधर की आम जनता का पंजाब सरकार से अब मोहभंग हो चुका है उन्होंने बताया कि भाजपा के साथ जुड़ने के लिए लोगों में भारी उत्साह है उन्होंने कहा कि पूरे जालंधर शहर में 15000 सदस्य बनाकर श्वेत मलिक जी और राकेश राठौर जी को सदस्यता फॉर्म सोपे ।
इसमें विशेष रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विनीत शर्मा जी राजिंदर शर्मा,रंजीत आर्य,अजय चोपड़ा,जिला सचिव दविंदर कालिया,किशन लाल शर्मा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी,बीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह गोरा,राजन शर्मा,स्पोर्ट्स सेल जिला महामंत्री हरजिंदर सिंह बाबू,जय कल्याण,रितेश स्याल एवं अन्य।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *