Rb Uncategorized

डीपीआरओ मनविंदर सिंह के ससुर स्व. प्रेम सागर दीक्षित को समाज के विभिन्न वर्गों ने दी भावनीनी श्रद्धांजलि

जालंधर,रोज़ाना भास्कर.(हरीश शर्मा)डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर मनविंदर सिंह के ससुर स्व. प्रेम सागर दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए रस्म किरया शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे तक अर्बन एस्टेट स्थित श्री गीता मंदिर में संपन्न हुई। रस्म किरया में डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा समेत शहर के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। शहर के गणमान्य लोगों ने स्व. दीक्षित के देहांत को परिवार के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया, साथ ही परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। स्व. प्रेम सागर दीक्षित श्री गीता मंदिर के फाउंडर मेंबर थे और शहर में होने वाली सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। एलआईसी से बतौर ऑफिसर रिटायर हुए थे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, विधायक सुशील रिंकू, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक परगट सिंह, पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, राजिंदर राजा, एडवोकेट नरिंदर बजाज, जगदीश कुमार डालिया मौजूद थे। सभी गणमान्यों ने पारिवारिक सदस्य कपिल दीक्षित, संतोष दीक्षित, कुलवंत दीक्षित, अमित दीक्षित, ज्योति शुक्ला, नरोत्तम शुक्ला व गिन्नी एम. सिंह के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *