अमृतसर, रोजाना भास्कर (बृजेश पांडेय). अमृतसर तरनतारन रोड पर सोमवार दोपहर कोर्ट माहना सिंह गली नंबर 1, नामधारी कंडे के पास स्थित पेंट की 3 साल से बंद पड़ी फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के साथ लगती दीवारें तक टूट गई। फायर ब्रिगेड के हर्ष मनचंदा और एसीपी जसप्रीत सिंह के मुताबिक फैक्ट्री फैक्ट्री 3 साल से बंद थी तथा पेंट के ड्रम अंदर भरे पड़े थे। इन्हीं दोनों में से किसी एक में ब्लास्ट हो गया, जिस कारण दीवार ध्वस्त हो गई। हादसे में किसी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/09/IMG-20190930-WA0040-2-1024x768.jpg)
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/09/IMG-20190930-WA0041-2-768x1024.jpg)
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/09/IMG-20190930-WA0037-1024x768.jpg)
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/09/IMG-20190930-WA0026-1024x576.jpg)
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/09/IMG-20190930-WA0038-1-768x1024.jpg)