चंडीगढ़/अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिखकर 7 सदस्यीय कमेटी के गठन की दी जानकारी।

कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के मुखी संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा और संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा शामिल।
रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह, रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह, रिटायर्ड IPS व PPSC के पूर्व चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख और लॉ अधिकारी प्रीत इंदर पॉल सिंह भी कमेटी में शामिल।
पंजाब सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरजीत सिंह संधू को दोनों कमेटी के बीच तालमेल के लिए नोडल ऑफिसर किया नियुक्त। 7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की कमेटी के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी।












