चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के योगदान की सराहना की है। वहीं,पंजाब में मौजूदा वर्किंग प्रेसिडेंट्स और चुनाव संबंधी समितियों के चेयरपर्सन व को-चेयरपर्सन पहले की तरह अपने पदों पर बने रहेंगे।














