दशहरा पर्व के लिए मेयर वनीत धीर ने जगह उपलब्ध करवाई: महासचिव अंकुश हांडा
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: श्री राम लीला कमेटी नौहरिया बाजार दशहरा बलटन पार्क की ओर एक मीटिंग का आयोजन मन्दिर श्री राम लला मन्दिर नौहरिया बाजार में रखी गई जिसमें महंत राजकुमार शर्मा जी ने हनुमान चालीसा पाठ करके मीटिंग का शुभारंभ किया गया।

विशेष तौर पर कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए व पिछले दिनों से दशहरा कमेटी की प्रधानगी कर रहे नंद लाल शर्मा जी इस बार फिर से लगातार 9 वी बार प्रधान चुना गया नवनियुक्त प्रधान सभी धन्यवाद किया व कहा कि इस बार दशहरा पर्व 20, अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।
जैसे पिछले सालो से तन मन धन से सेवा कर रहा हूं वैसे ही इस साल भी आप सब के सहयोग दशहरा पर्व मनाया जाएगा महासचिव अंकुश हांडा ने कहा कि इस बार 148 वा दशहरा पर्व बलटन पार्क में नहीं करते हुए इस दशहरा डिविजन नं एक के सामने खुले मैदान में (इंडस्ट्री एरिया) में किया जाएगा उन्होंने कहा कि बलटन पार्क में स्पोर्ट्स मैदान बन जाने की वजह से दशहरा पर्व इस जगह पर मेयर वनित धीर की ओर से जगह उपलब्ध करवाई गई है
सचिव हेमंत शर्मा ने कहा कि 13 अक्टुबर को मन्दिर से झंड़े के उपलक्ष्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शाम ठीक 4:00 बजे निकाली जाएगी ।
इस अवसर पर दत प्रकाश एगरिश,राजकुमार कनोजिया, राजिंदर शर्मा,पवन शर्मा, नितिन शर्मा, यश पाल मरवाहा, सुमित कालिया, सुरेश कुमार सोनी उपस्थित थे।














