कुलगाम में आतंक का कायराना हमला: नाम पूछकर 2 हिंदू मजदूरों की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने शुक्रवार रात ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो हिंदू प्रवासी मजदूरों को कथित तौर पर नाम पूछकर गोली मार दी।

हमले में दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

शुरुआती जांच में हमले के पीछे TRF से जुड़े आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।