1 अगस्त से बदल गए कई नियम: सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, रेलवे और बैंकिंग में भी बड़े बदलाव

नई दिल्ली/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर न्यूज: आज से देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹180-₹200 तक घटा दिए गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वहीं रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम लागू किया है। CKYC 2.0 के जरिए अब बार-बार KYC दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

इसके अलावा RBI की 3-5 अगस्त की बैठक पर भी सभी की नजरें हैं, क्योंकि इसके फैसलों का असर EMI और FD की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। साथ ही, क्रेडिट कार्ड बिलिंग के नए नियमों से ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता और राहत मिलेगी।