धर्म

दमड़ी शोभायात्रा का जंडूसिंघा में पहुंचने पर अकाली दल की तरफ से शानदार स्वागत

जालंधर (हरीश शर्मा). श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक दमड़ी शोभायात्रा का जंडूसिंघा में पहुंचने पर शिरोमणि अकाली दल के पूर्व स्पीकर और लोकसभा जालंधर के उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल, शहरी प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और रणजीत सिंह राणा जत्थेबंदी सेक्रेटरी पंजाब की तरफ से शानदार स्वागत किया गया। उक्त यात्रा श्री गुरु रविदास साधु सांप्रदाय सोसायटी पंजाब की तरफ से हर साल सजाई जाती है। संत बाबा निर्मल दास जौड़े वाले चेयरमैन महिंदरपाल की तरफ से समूह संगत को साथ लेकर श्री हरिद्वार तक दमड़ी शोभा यात्रा के जरिए गुरु के संदेश को जागृत किया जाता है।

इस मौके पर चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा कि दमड़ी यात्रा पर जाने वाली समूह संगत धन्य है जो अपने गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा रखती है और उनके दर्शन के लिए जाते हैं। जंडूसिंघा पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाली संगत में रणजीत सिंह राणा जत्थेबंधक सचिव पंजाब, परमजीत सिंह रेरू, अमरजीत सिंह सलाहकार, भजन लाल चोपड़ा प्रधान एससी विंग, अवतार सिंह घुम्मण, चरम सिंह मकसूदां, सरवन सिंह गरचा, जगजीत सिंह खालसा, लाल चंद सर्कल प्रधान, अंग्रेज सिंह, सुरिंदर पाल सिंह खालसा, महिंदर सिंह हरदीप नगर, अर्जुण सिंह व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *