Crime चंडीगढ़ चंडीगढ़

डबल सुसाइड… होटल के कमरे में मिली 16 साल की लड़की और 20 साल के लड़के की लाश

* होटल स्वागत में शुक्रवार को लिया था किराये पर कमरा
* शनिवार सुबह दरवाजा खटखटाया, जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो उड़े होटल स्टाफ के होश

होटल स्वागत, जहां लड़के-लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर (राहुल मेहता). चंडीगढ़ के सेक्टर-42 अटावा स्थित होटल स्वागत में शनिवार को एक लड़के और लड़की ने फांसी का फंदा लगा लिया। दोनों ने एक ही दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा रखी थी। होटल के कमरा नंबर 107 में दोनों के शव मिले हैं।


जानकारी के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों शुक्रवार को इस होटल में आए थे और यहां रुकने के लिए एक कमरा किराये पर लिया था। शनिवार सुबह जब काफी देर तक इनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद थक-हारकर होटल स्टाफ ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 16 साल है और वह यूपी की रहने वाली है जबकि मृतक लड़के विजय की उम्र 20 साल है और वह चंडीगढ़ के सेक्टर-34 का रहने वाला है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *