पंजाब को नफरत और कट्टरता की ताकतों से बचाने के लिए एकजुट हों पंजाबी : परगट सिंह
चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह ने पंजाबियों से एकजुट होकर प्रदेश को नफरत और हिंसा फैलाने वाली ताकतों से बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम पर बसे पंजाब में सभी को मिलकर सरबत के भले, सांझीवालता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना होगा।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए आगे बढ़ने के साथ वैचारिक संघर्ष को भी मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने पंजाब की बुनियादी संरचना पर कट्टरपंथी ताकतों के हावी होने का आरोप लगाते हुए सभी पंजाबियों से मिलकर इसका मुकाबला करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब की पहचान आपसी भाईचारे और सांझी संस्कृति से है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना होगा।














